11:55 PM, 29-May-2022
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरकार की विफलता और पुलिस की अक्षमता के कारण हुआ है। इसकी जांच एनआईए या सिटिंग जज से करवाना चाहिए। यह राजनीतिक हत्या है। सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के डीजीपी को कानून और व्यवस्था को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी के रूप में शर्म आनी चाहिए लेकिन वह इसे एक गिरोह में प्रतिस्पर्धा कहकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। हम हाईकोर्ट जाएंगे और राज्यपाल से मिलेंगे। इंसाफ नहीं मिला तो केंद्रीय गृह मंत्री से भी मिलेंगे।
It has happened due to govt’s failure and police’s incompetence. It need to be investigated under a sitting judge, NIA. It’s a political murder. Govt should step down: Punjab Congress Chief Amarinder Singh Warring on murder of Congress leader and Punjabi Singer Sidhu Moose Wala pic.twitter.com/WaknBMwz8G
— ANI (@ANI) May 29, 2022
Punjab DGP should be ashamed as its his responsibility to control law & order but he is running away from his responsibility by saying it a gang rivalry. We will go to HC & will meet governor. If we didn’t get justice then we’ll also meet Union Home Min: Punjab Congress Chief pic.twitter.com/7ySpoTtbzU
— ANI (@ANI) May 29, 2022
11:49 PM, 29-May-2022
हरसिमरत ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
Broad daylight murder of Sidhu Moose Wala has shocked every Punjabi. Drugs are being sold, attacks are happening on govt buildings & now a youth was killed in Mansa. This raises questions about Punjab’s law & order situation:Former Union minister & SAD leader Harsimrat Kaur Badal pic.twitter.com/CPeUwdmmea
— ANI (@ANI) May 29, 2022
11:14 PM, 29-May-2022
सुरक्षा वापस लेने पर घिरे मुख्यमंत्री मान
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर ले लिया है। एक के बाद एक मान जिस तरह से सुरक्षा वापस ले रहे हैं, उससे उन पर सवाल उठने लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (अ) के राजिंद्र सिंह जवाहरके व कुछ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस न ली जाती तो वो ऐसे हमले का शिकार ना होते। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने सुरक्षा वापस लेते ही सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया। शिरोमणि अकाली दल (अ) के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह मान ने कहा कि पहले योजना के जरिये दीप सिद्धू का कत्ल करवाया गया और अब नौजवान गायक सिद्धू मूसेवाला की जान ले ली गई है। इसका पंजाब सरकार को जवाब देना होगा।
10:29 PM, 29-May-2022
मनोहर लाल ने रद्द किया कार्यक्रम
पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलेर महंदी के साथ अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। हरियाणा के विकास कार्यों पर दलेर मेहंदी ने गाना तैयार किया है। गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम में इस गाने को लांच किया जाना था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है।
10:12 PM, 29-May-2022
सिद्धू मूसेवाला की हत्या चौंकाने वाली है। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। पंजाब सरकार बुरी तरह से विफल रही है। पंजाब में अब कोई सुरक्षित नहीं है। – कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
09:58 PM, 29-May-2022
SIT करेगी की मामले की जांच
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एसआईटी में पंजाब में बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी वीके भंवरा ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। हत्या में तीन हथियारों से गोलियां दागी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस जल्द से जल्द मूसेवाला की हत्या का केस सुलझा लेगी।
09:44 PM, 29-May-2022
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लिया
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर ले लिया है। एक के बाद एक मान जिस तरह से सुरक्षा वापस ले रहे हैं, उससे उन पर सवाल उठने लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (अ) के राजिंद्र सिंह जवाहरके व कुछ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस न ली जाती तो वो ऐसे हमले का शिकार ना होते।
09:44 PM, 29-May-2022
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ले ली है। लॉरेंस बिश्नोई कुख्यात बदमाश है। इस समय वह राजस्थान की अजमेर जेल में है। उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ‘राम राम भाई सबको…आज जो सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बरार लेता है। आज लोग हमें जो भी कहें लेकिन इसने हमारे भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में मदद की थी। आज हमने अपने भाई का बदला ले लिया है।
09:38 PM, 29-May-2022
Sidhu Moose Wala Death Live: हरियाणा के सीएम ने दलेर महंदी संग गुरुग्राम का कार्यक्रम किया रद्द, पंजाब ने गठित की SIT
पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था।