एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:59 PM IST
NEET PG 2022 Result Out : राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2022 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नीट पीजी का परिणाम रिकॉर्ड 10 दिन में जारी किया गया है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की सराहना भी की है। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य ने छात्रों को दी बधाई, एनबीई की सराहना भी की
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी के लिए क्वालीफाई किया है। मैं राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की भी सराहना करता हूं कि उन्होंने निर्धारित समय से काफी पहले रिकॉर्ड 10 दिनों में परिणाम घोषित करने का सराहनीय कार्य किया है।
विस्तार
NEET PG 2022 Result Out : राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2022 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नीट पीजी का परिणाम रिकॉर्ड 10 दिन में जारी किया गया है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की सराहना भी की है। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Source link
Related