07:49 PM, 06-Apr-2022
Table of Contents
KKR vs MI Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे
पारी के तीसरे ओवर में उमेश यादव ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। रोहित 12 गेंदों पर तीन रन बना सके। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। फिलहाल ईशान किशन और इस साल वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप के स्टार दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं। ब्रेविस ने चौथे ओवर में रसिख सलाम की गेंद पर लॉन्ग ऑन कि दिशा में शानदार चौका लगाया।
07:39 PM, 06-Apr-2022
KKR vs MI Live: मुंबई की धीमी शुरुआत
मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में कोलकाता के उमेश यादव ने रोहित को अपनी स्विंग और पेस से खूब परेशान किया। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए एक रन है।
07:04 PM, 06-Apr-2022
KKR vs MI Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई के चार विदेशी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस और टायमल मिल्स हैं। वहीं, कोलकाता के चार विदेशी खिलाड़ी सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और सुनील नरेन हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थंपी।
A look at the Playing XI for #KKRvMI.
Rasikh Salam for #KKR and Dewald Brevis for #MI are all set to make their debut at #TATAIPL.
Live – https://t.co/22oFJJzGVN #KKRvMI #TATAIPL pic.twitter.com/wLPX0MIdXC
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2022
07:02 PM, 06-Apr-2022
KKR vs MI Live: कोलकाता ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान श्रेयस ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। टिम साउदी की जगह पैट कमिंस और शिवम मावी की जगह रसिख सलाम को मौका दिया है। वहीं, मुंबई की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। अनमोलप्रीत सिंह की जगह सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
#KKR have won the toss and they will bowl first against #MumbaiIndians
Live – https://t.co/qFLVoCfqRk #KKRvMI #TATAIPL pic.twitter.com/nn7JCyXgKG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2022
07:00 PM, 06-Apr-2022
आईपीएल में दोनों टीमों के आंकड़े
लीग में केकेआर की टीम मुंबई के खिलाफ हमेशा जूझती रही है। दोनों के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 में मुंबई और सात में कोलकाता को जीत मिली। वहीं, दोनों के बीच हुए पिछले 13 मैच में केकेआर को सिर्फ दो में जीत मिली है। केकेआर को आईपीएल में सबसे ज्यादा हार मुंबई के खिलाफ ही मिली है।
गेंदबाजी बन रही कमजोर कड़ी
राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरुगन अश्विन मुंबई के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में काफी रन लुटाए हैं और वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे।
इन तीनों को केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह ने हालांकि दिखाया है कि उन्हें क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
रोहित-ईशान पर अच्छी शुरुआत का जिम्मा
अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए रोहित को भी अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में 81 और दूसरे मैच में 54 रन बनाए। मुंबई को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित और किशन को उसे अच्छी शुरुआत दिलानी होगी।
06:59 PM, 06-Apr-2022
मुंबई इंडियंस को करनी होगी वापसी
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन से हार गई थी। केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।
06:52 PM, 06-Apr-2022
KKR vs MI Live: पावर-प्ले खत्म, मुंबई का स्कोर 35/1, ‘बेबी एबी’ ब्रेविस और ईशान किशन क्रीज पर
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पांच की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से है। कोलकाता की टीम अब तक अपने तीन में से दो मैच जीत चुकी है। पिछले मैच में उसने पंजाब किंग्स को हराया था। वहीं, मुंबई की टीम इस सीजन अपने दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में टीम वापसी करना चाहेगी।