04:34 PM, 27-Mar-2022
Table of Contents
MI vs DC Live: मुंबई का स्कोर 100 के पार
तिलक वर्मा और ईशान किशन मिलकर मुंबई का स्कोर 100 के पार ले जा चुके हैं। किशन 40 और वर्मा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:22 PM, 27-Mar-2022
MI vs DC Live: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह को आठ रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। ललित यादव ने उनका कैच पकड़ा। उन्होंने नौ गेंदों में आठ रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद से बल्ले का संपर्क सही नहीं हुआ और वो कैच आउट हो गए। अब ईशान किशन के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
04:21 PM, 27-Mar-2022
MI vs DC Live: 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 79/1
मुंबई की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 79 रन हो चुका है। ईशान किशन और अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
04:14 PM, 27-Mar-2022
MI vs DC Live: रोहित 41 रन बनाकर आउट
कुलदीप यादव ने मुंबई की टीम को पहला झटका दिया है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को 41 रन के स्कोर पर रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने कुलदीप की छोटी गेंद को मिडविकेट की ऊपर से पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क सही नहीं था। इस वजह से वो कैच आउट हो गए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। अब ईशान किशन और अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
04:00 PM, 27-Mar-2022
MI vs DC Live: रोहित और ईशान किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और ईशान किशन अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन हो चुका है। इस सीजन यह पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहे हैं। रोहित 30 और किशन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:56 PM, 27-Mar-2022
MI vs DC Live: पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 48/0
पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 48 रन हो चुका है। रोहित और किशन शानदार लय में दिख रहे हैं और इन दोनों ने कमलेश नागरकोटी के एक ओवर में 16 रन जोड़े।
03:43 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 25/0
मुंबई के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की है। तीन ओवर खत्म होने तक मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। रोहित और किशन दोनों शानदार लय में दिख रहे हैं। ब्रेबॉन स्टेडियम की सपाट पिच पर दोनों की नजरें जम चुकी हैं और अब तेजी से रन बना रहे हैं।
03:31 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। दिल्ली के लिए पहला ओवर शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं। पहले ओवर में रोहित ने 10 रन बटोरे हैं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
03:00 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के लिए इस मैच में पांच खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। तिलक वर्मा, टिम डेविड, मुरुगन अश्विन, राइली मेरिडिथ और टायमल मिल्स आज मुंबई के लिए पहला मैच खेलेंगे। तिलक वर्मा और टिम डेविड का यह पहला आईपीएल मैच भी है। वहीं दिल्ली की टीम इस मैच में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। आईपीएल के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब कोई टीम सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है।
दिल्ली की टीम
पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।
मुंबई की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
Captain @RishabhPant17 wins the toss and #DC will bowl first against #MI.
Live – https://t.co/WRXqoHz83y #DCvMI #TATAIPL pic.twitter.com/byjuYwlj1H
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2022
02:42 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 100 के पार, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद
DC vs MI Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 का दूसरा मैच दिल्ली और मुंबई की टीम के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपने अभियान का विजयी आगाज करना चाहेंगी। हालांकि, आईपीएल के शुरुआती मैंचों में मुंबई का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। अक्सर रोहित की टीम शुरुआती मैच हारती है और बाद में वापसी करती है। इस बार मुंबई जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं ऋषभ पंत अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।