07:13 PM, 07-Apr-2022
Table of Contents
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जाएंट्स :
केएल राहुल (कप्तान),क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, ऐंड्रयू टाय, रवि बिश्ननोई, आवेश ख़ान
दिल्ली कैपिटल्स :
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, सरफ़राज ख़ान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, एनरिक नोर्त्जे
A look at the Playing XI for #LSGvDC
Live – https://t.co/h7J5KcCIMl #LSGvDC #TATAIPL pic.twitter.com/MfZLeAWAgW
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2022
07:10 PM, 07-Apr-2022
लखनऊ से मनीष की छुट्टी
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आज एक बदलाव के साथ उतरी है। टीम में मनीश पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम का शामिल किया गया है।
07:08 PM, 07-Apr-2022
तीन बदलाव के साथ उतरी दिल्ली कैपिटल्स, वॉर्नर-नोर्त्जे का वापसी
दिल्ली कैपिटल्स ने आज के मैच में तीन बदलाव किए हैं। डेविड वॉर्नर, एनरिक नोर्त्जे और सरफराज खान को मौका मिला है।
06:59 PM, 07-Apr-2022
टॉस रिपोर्ट
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।
#LSG have won the toss and they will bowl first against #DelhiCapitals
Live – https://t.co/RH4VDWYbeX #LSGvDC #TATAIPL pic.twitter.com/zZu2ohQxvx
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2022
06:46 PM, 07-Apr-2022
सरफराज खान का डेब्यू, वॉर्नर की वापसी
डेविड वॉर्नर आज दिल्ली की टीम में वापसी कर रहे हैं। वह 2009 से 2013 तक दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) का हिस्सा रहे थे। सरफराज खान आज दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।
06:43 PM, 07-Apr-2022
अंक तालिका में स्थिति
लखनऊ की टीम तीन में दो मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है जबकि दिल्ली की टीम एक जीत और एक हार के साथ सातवें पायदान पर है।
06:29 PM, 07-Apr-2022
वॉर्नर की वापसी से मजबूत होगी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स में आज ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की वापसी होनी तय है। लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे वॉर्नर को इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। दिल्ली के साथ उनकी दूसरी पारी होगी।
What’s the time? 𝐈𝐭’𝐬 𝐖𝐚𝐫𝐧𝐞𝐫 𝐓𝐢𝐦𝐞! 💙❤️#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #DCAllAccess | @TajMahalMumbai | @davidwarner31#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals | #LSGvDC | #OctaRoarsForDC pic.twitter.com/l3XlXBWh13
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 7, 2022
06:25 PM, 07-Apr-2022
डीवाई पाटिल स्टेडियम का हाल
दोनों टीमें आज का मुकाबला नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेल रही हैं। इस मैदान पर दो बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।
06:20 PM, 07-Apr-2022
जीत की राह पर लौटना चाहेगी दिल्ली
ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ की थी लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे गुजरात टाइटंस के हाथों 14 रन से हार झेलनी पड़ी। टीम अब फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
06:17 PM, 07-Apr-2022
जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ
केएल राहुल की अगुआई में लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहले मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की और लगातार दो मुकाबले जीते उसने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।
06:07 PM, 07-Apr-2022
DC vs LSG Live: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी, दिल्ली से खेलेंगे वॉर्नर-नोर्त्जे
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आज 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आमने-सामने है। लखनऊ की टीम जीत का हैट्रिक लगाना चाहेगी तो वहीं दिल्ली की टीम विजय पथ पर लौटना चाहेगी।