स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
सार
चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड का वर्चस्व है। उसने सबसे ज्यादा 13 बार खिताब अपने नाम किए हैं। उसकी नजर 14वीं बार ट्रॉफी जीतने पर है। लिवरपूल की टीम छह बार चैंपियन बनी है।
Champions League 2022 Final – लिवरपूल बनाम रियल मैड्रिड
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल थोड़ी देर में फ्रांस की राजधानी पेरिस में नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 13 बार के चैंपियन रियल मैड्रिड के सामने छह बार के चैंपियन लिवरपूल की चैंपियन है। मुकाबला 15 मिनट लेट शुरू होगा। स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में फैंस फंसे हुए हैं। यूईएफए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि सुरक्षा कारणों से मैच में 15 मिनट की देरी होगी। फैंस के स्टेडियम में प्रवेश होने के बाद मैच शुरू होगा।
दोनों टीमें चार साल बाद फाइनल में आमने-सामने होंगी। 2018 में रियल ने लिवरपूल के 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड का वर्चस्व है। उसने सबसे ज्यादा 13 बार खिताब अपने नाम किए हैं। उसकी नजर 14वीं बार ट्रॉफी जीतने पर है। इस मामले में इटैलियन क्लब एसी मिलान दूसरे स्थान पर है। उसने सात बार चैंपियंस लीग का फाइनल अपने नाम किया है। बायर्न म्यूनिख और लिवरपूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमें छह-छह बार चैंपियन बनी है। इस बार लिवरपूल के पास बायर्न को पीछे छोड़ने का मौका है।
दोनों टीमों ने मैच के लिए शुरुआती एकादश की घोषणा की
लिवरपूल: एलिसन बेकर, ट्रेंट एलेक्जेंडर अर्नाल्ड, इब्राहिम कोनाते, वर्जिल वान डाइक, एंडी रॉबर्टसन, फैबिन्हो, थियागो अलकांट्रा, जॉर्डन हेंडरसन (कप्तान), मोहम्मद सालाह, सादियो माने, लुईस डियाज।
सब्सीट्यूट: केलेहर, मिल्नर, नाबी किएता, रॉबर्टो फिर्मिन्हो, गोमेज, ऑक्लेड चैंबर्लेन, जोन्स, मिनामिनो, जोटा, सिमिकास, मातिप, एलियॉट।
रियल मैड्रिड: थिबो कोर्त्वा, दानी कार्वाहल, इडेर मिलिताओ, डेविड अल्बा, फेरलैंद मेंडी, कासेमिरो, टोनी क्रूज, लुका मौद्रिच, फेड्रिको वेलवेर्दे, करीम बेंजेमा (कप्तान), विनिसियस जूनियर।
सब्सीट्यूट: ल्यूनिन, इडेन हेजार्ड, नाचो, असेंसियो, मार्सेलो, लुकस वास्केज, गैरेथ बेल, दानी सेबालोस, रोड्रिगो, कामाविंगा, इस्को, मारियानो।