सार
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई। ये सभी फिरोजाबाद के रहने वाले थे।
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में सोमवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव नगला हार के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में छह वर्षीय बच्ची सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शहर स्थित शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद लौट रहे थे।
फिरोजाबाद के रहने वाले हैं श्रद्धालु
फिरोजाबाद के गांव खड़ीत निवासी सर्वेश सिंह सोमवार को रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ मैनपुरी शहर स्थित शीतल देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। सोमवार रात सभी लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे औंछा क्षेत्र में नगला हार प्रतीक्षालय के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इनकी हुई मौत
हादसे में छह वर्षीय गरिमा पुत्री राजेश, 30 वर्षीय मालती पत्नी प्रवेश और 16 वर्षीय रागिनी पुत्री प्रमोद यादव की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 10 घायलों को एटा ले जाया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
गांव नगला हार के पास हुए हादसे का कारण ट्रैक्टर की तेज रफ्तार रही। ट्रॉली पलटने से तेज धमाका हुआ और फिर घायल श्रद्धालुओं की चीखें गूंजने लगीं। पीछे दूसरे ट्रैक्टर में सवार ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया।
ये लोग हुए घायल
ट्राली पलटने से उसमें सवार छोटेलाल, ओमवती, सुषमा, जयदेवी, लक्ष्मी, सुंदरवती, चरन सिंह, अलका, रीना, मीरा, अवलेश, छोटेलाल, सुषमा, जयदेवी आदि घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ घायलों को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले पड़रिया चौकी इंचार्ज शिवहरि दोहरे मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक औंछा अजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। एडीएम रामजी मिश्रा, एसडीएम नवोदिता शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा।
विस्तार
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में सोमवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव नगला हार के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में छह वर्षीय बच्ची सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शहर स्थित शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद लौट रहे थे।
फिरोजाबाद के रहने वाले हैं श्रद्धालु
फिरोजाबाद के गांव खड़ीत निवासी सर्वेश सिंह सोमवार को रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ मैनपुरी शहर स्थित शीतल देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। सोमवार रात सभी लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे औंछा क्षेत्र में नगला हार प्रतीक्षालय के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इनकी हुई मौत
हादसे में छह वर्षीय गरिमा पुत्री राजेश, 30 वर्षीय मालती पत्नी प्रवेश और 16 वर्षीय रागिनी पुत्री प्रमोद यादव की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 10 घायलों को एटा ले जाया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Source link
Related