न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 27 Mar 2022 08:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जब बख्तियारपुर बाजार से होकर गुजर रहा था, तभी एक शख्स ने उन पर हमला करने की कोशिश की। जानें पूरा मामला
ख़बर सुनें
विस्तार
बताया जा रहा है कि एक युवक जबरन मुख्यमंत्री नीतीश के पास जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उसने अचानक ही मुख्यमंत्री को मुक्का मारने की कोशिश की। हालांकि, सीएम इससे बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया है। आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
Bihar | A youth tried to attack CM Nitish Kumar during a program in Bakhtiarpur. The accused was later detained by the Police.
(Viral video) pic.twitter.com/FoTMR3Xq8o
— ANI (@ANI) March 27, 2022